समस्याओं को न करें नजरअंदाज: देवेश 

सिंगरौली। नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में मानसून तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में ननि अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को राहत प्रदान करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने शहर के सभी 45 वार्डों में जलभराव की समस्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, डीके सिंह, दिनेश तिवारी सहित संबंधित उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीटाडेल का नियमित करें निरीक्षण

स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ननि अध्यक्ष ने स्वच्छता विभाग को सीटाडेल का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक वार्ड में समय पर कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई के बाद तत्काल कचरा उठाव कराया जाए, ताकि दोबारा गंदगी एवं जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके साथ ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देशित किया। ननि अध्यक्ष ने शहर की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र सुधार कार्य कराने एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं बैठक में कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

Next Post

मुख्यमंत्री ने डाले दाने और बतखों ने चाव से खाए

Mon Jul 6 , 2026
ग्वालियर। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में समन्वित कृषि प्रणाली के तहत मॉडल स्वरूप बनाए गए बहुउद्देश्यीय तालाब में जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दाने डालकर तालाब के दूसरे छोर पर तैर रहीं बतखों को पुकारा तो बतखें उनके नजदीक आ गईं और बड़े चाव के साथ दानों को खाया। उल्लेखनीय […]

You May Like