जुन्नारदेव में प्रशासन ने रुकवाया नाबालिग का विवाह, दस्तावेजों में 17 साल मिली उम्र

छिंदवाड़ा। क्षेत्र में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए 17 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवा दिया। किशोरी की शादी शनिवार यानी 21 नवंबर को होना तय थी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। जानकारी के अनुसार, बैतूल महिला एवं बाल विकास विभाग को जुन्नारदेव में नाबालिग किशोरी का विवाह कराए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत में शादी की तारीख 21 नवंबर और आयोजन स्थल की जानकारी भी दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की।

जन्मतिथि के दस्तावेजों से खुला उम्र का मामला ००००

मौके पर पहुंची टीम ने किशोरी की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसमें उसकी जन्मतिथि 10 अक्टूबर 2009 दर्ज मिली। इस आधार पर 21 नवंबर 2026 को किशोरी की उम्र 17 वर्ष पाई गई। निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी नहीं होने के कारण विवाह को तत्काल रुकवा दिया गया।

परिजनों को दी कानूनी जानकारी ०००००

अधिकारियों ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाया कि लड़की की शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह करना, करवाना या इसमें सहयोग करना कानूनन अपराध है। प्रशासन की समझाइश और हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने विवाह रोक दिया। इस कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह होने से बच गया।

Next Post

यूक्रेनी रैपर की हत्या की साजिश को लेकर डेनमार्क ने रूसी राजनयिक को निकाला, ईयू वीजा प्रतिबंधों पर कर रहा विचार

Sat Nov 21 , 2026
कोपेनहेगन, 21 नवंबर (वार्ता) डेनमार्क ने रूसी खुफिया सेवाओं पर एक यूक्रेनी-अमेरिकी रैपर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रूस के रक्षा विभाग के अधिकारी को सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस घटनाक्रम से डेनमार्क-रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। डेनमार्क […]

You May Like

मनोरंजन