सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सुरखी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित का निरीक्षण किया। उन्होेंने समिति संचालक से खाद्यान्न के स्टॉक की जानकारी ली। स्टॉक सूची अपडेट नहीं होने तथा कलर कोड सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों और क्षेत्र की राशन दुकानों की जानकारी ली। उन्होंने पॉश मशीन की कार्यप्रणाली की जांच कराई तथा गोदाम में साफ-सफाई, कीड़े-चूहों से बचाव और खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने भंडारण व्यवस्था बेहतर रखने और खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नापतौल विभाग के प्रमाण-पत्र की भी जांच करे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपसंचालक कृषि राजेन्द्र त्रिपाठी से ई-टोकन के माध्यम से किसानों को यूरिया एवं अन्य खाद के वितरण की जानकारी ली गई। समिति संचालक से उपार्जन तथा पोर्टल पर दर्ज जानकारी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत सीईओ ने किसानों के भुगतान की स्थिति जानी तथा ऋणी एवं अऋणी किसानों की जानकारी ली। उन्होंने ऋणी किसानों से समय पर वसूली करने तथा वसूली की प्रक्रिया पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सुविधा, एनपीए की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर भी उपसंचालक कृषि से जानकारी ली।जिला पंचायत सीईओ ने समिति की वित्तीय स्थिति को बेहतर रखने के लिए वसूली पर विशेष फोकस करने तथा संबंधित मामलों में समय-सीमा के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि समिति पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, व्यवस्थाएं सुधारने की दी चेतावनी
