संगीतयम सुंदरकांड’ और ‘गो पूजन’ का आयोजन

​ग्वालियर: भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण संस्थान ने शहर के कृष्णा नगर, स्थित ‘गो का मंदिर’ वाले मंशा पूर्ण शिव मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष, तिथि – दशमी के अवसर पर संगीतयम सुंदरकांड का मासिक पाठ’ एवं ‘गो पूजन’ का दिव्य अनुष्ठान आयोजित किया।

​संतों का मिला आशीर्वाद और प्रवचन
​इस आयोजन में दो प्रख्यात संत​ स्वामी ऋषभदेवानंद जी महाराज और ​आचार्य देव नारायण शास्त्री ने अपनी उपस्थिति से भक्तों को कृतार्थ किया और आशीर्वचन दिया। आयोजन समिति के दिवाकर के अनुसार,’आध्यात्मिक कार्यक्रम मे सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु भक्त लोग उपस्थित हुए सुंदरकांड पाठ और गौ पूजन के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Next Post

ट्रैक्टर पलटा, जेसीबी की मदद से निकाले गए दो युवक

Sun Aug 9 , 2026
सिवनी: जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बारिश के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को घंसौर अस्पताल में भर्ती […]

You May Like