सीहोर। सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने यात्रियों की मांग को पूरा कर दिया है. रेलवे स्टेशन पर ओवरनाइट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टापेज हो गया है. आज रात रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का विधिवत शुभारंभ करेंगे.
विधायक सुदेश राय ने कहा कि ओवरनाइट एक्सप्रेस स्टॉपेज का लाभ शहर के व्यापारियों के साथ डेली अप डाउनर्स और कुबेरेशवर धाम आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को मिलेगा. इंदौर और जबलपुर आना जाना नागरिकों कें लिए आसान होगा. कोरोना काल से बंद इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग नागरिकों के द्वारा की जा रही थी. इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को भी पत्र लिखा गया था. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा. प्रतिदिन आगमन 10 बजकर 26 मिनट पर और प्रस्थान 10 बजकर.28 मिनट पर होगा. जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन पर सुबह आगमन 6 बजकर 8 मिनिट और प्रस्थान 6 बजकर 10 मिनिट पर होगा.
