सीहोर। नपा में नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के तत्वाधान में दो साथियों के सेवा-निवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, संघ के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, पार्षद कमलेश, नरेन्द्र राजपूत, मांगीलाल मालवीय, अजय पाल आदि मौजूद थे. सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहायक लेखापाल मुकेश राठौर और दैनिक वेतन कर्मचारी अजय शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने उनके दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण और समर्पित सेवाकाल की सराहना की. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, भगवान दास राजपूत, विष्णु प्रसाद मीणा, विजय कोहली, चंद्र प्रकाश राठौड़, करण सिंह ठाकुर, विश्वेंद्र सिंह बेस, प्रकाश चंद्रवंशी, प्रकाश पंवार, संजय रघुवंशी, बाबूलाल वर्म आदि कर्मचारी उपस्थित थे.
