
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी ने तीन बार पलटी खाई और अंततः एक दुकान में घुस गई, जिससे दुकान के सामने खड़ी छह बाइक भी रौंद गईं। हादसे में ड्राइवर और उसका साथी घायल हुए हैं।
हादसे का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो पिपरिया से नर्मदापुरम की ओर जा रही थी और सेमरी हरचंद के नर्मदा वैली स्कूल के सामने सामने से आ रही बाइक को देखकर गाड़ी बेकाबू हो गई।
घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद पहुंचाया गया। बोलेरो में दिवाली के गिफ्ट और मिठाइयां रखी हुई थीं।
सेमरी हरचंद पुलिस ने बताया कि गाड़ी पिपरिया वाइन शॉप की थी। गाड़ी पलटी खा गई क्योंकि कोई बाइक वाले को बचाने की कोशिश की गई थी। फिलहाल पुलिस के पास कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है, लेकिन रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
