
सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर और बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। सुरखी और बुंदेलखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मैं संकल्पित हूं। आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए नई समृद्धि और प्रगति का साक्षी बनेगा।
मंत्री राजपूत ने जन्माष्टमी पर गौशाला में पूजा-अर्चना की। श्री राजपूत के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में सभी से भेंट की ।
सुरखी विधानसभा के राहतगढ़, बिलहरा, जैसीनगर, सीहोरा सहित अन्य मंडलों से कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी श्री राजपूत को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व बंडा विधायक हरवंश सिंह राठौर, पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व महापौर अभय दरे, सहित संभागीय कमिश्नर अनिल सुचारी, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत सिंह राजपूत एवं जिले के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारियों व कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी दीर्घायु और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। पूर्व जनपद अध्यक्ष राहतगढ़ गुलाब सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
