मदनमहल थाने में वकीलों का हंगामा, पुलिस पर दो अधिवक्ताओं को लट्ठ मारने का आरोप

जबलपुर: मदनमहल चौराहे में बुधवार रात्रि अधिवक्ता और पुलिस स्टॉफ के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट, लट्ठ चलाने तक पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस जवानों ने अधिवक्ताओं को डंडे से मार दिया जिसमें दो अधिवक्ता घायल हुए है। सूचना मिलते ही बडी संख्या में अधिवक्ता मदनमहल थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया है। देर रात अधिवक्ता प्रदर्शन जारी रहा और अधिवक्ता एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुुंच गए और समझाइश दे रहे थे।

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि महनहल चौराहे में एक दुकान संचालक और सब्जी वाले के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां से अधिवक्ता दीपक पटैल और अमित कोहली गुजर रहे थे जो रूक गए और समझाइश देने लगे बीच बचाव करने लगे तभी आरक्षक सोमनाथ अपने साथियों के साथ पहुंचा और दोनों अधिवक्ताओं पर लट्ठ से हमला कर दिया। दीपक के पैर में गंभीर चोटें आई है जबकि अमित को पीठ, हाथ में चोटें है दोनों को मुलाहजे के लिए भेजा गया है इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
देर रात तक चलता रहा प्रदर्शन
घटना साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। जैसे ही इसकी खबर अधिवक्ताओं को लगी तो रात्रि दस बजे तक वह बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए थे और देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। एफआईआर की मांग पर अड़े रहे हालांकि रात्रि 11:10 बजे तक समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
एएसपी ने कहा जानकारी नहीं, सीएसपी बोले विवाद हुआ
अति. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह से जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया ता उनका कहना रहा कि मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। जब कोतवाली सीएसपी रीतेश कुमार शिव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है जिसके बाद कहासुनी हुई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं पुलिस मौके पर है जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

गजानन के दर्शन करने निकले श्रद्धालु, पंडालों में दिखी रौनक, हुए भंडारे

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर: गणेश उत्सव के सातवें दिन गजानन के दर्शन करने भारी उत्साह देखने को मिला। प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा, जिससे संस्कारधानी में गणेश उत्सव की धूम मची रही। मुख्य रूप से सदर, कमानिया गेट, गढ़ा फाटक, मालवीय चौक, विजयनगर और गढ़ा क्षेत्र में विराजमान […]

You May Like