जबलपुर: गणेश उत्सव के सातवें दिन गजानन के दर्शन करने भारी उत्साह देखने को मिला। प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा, जिससे संस्कारधानी में गणेश उत्सव की धूम मची रही। मुख्य रूप से सदर, कमानिया गेट, गढ़ा फाटक, मालवीय चौक, विजयनगर और गढ़ा क्षेत्र में विराजमान गणेश पंडालों में लोगों ने दर्शन किए। साथ ही देर रात्रि तक सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं जगह- जगह समितियों द्वारा प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
पंडालों में हुई है आकर्षक सजावट
संस्कारधानी में कोई सभी त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से लोगों द्वारा मनाए जाते हैं। शहर की सभी समितियों द्वारा गणेश उत्सव पर भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा- पाठ और आयोजन किए जा रहे हैं। इस बार समितियों द्वारा बड़े ही भव्य रुप से आकर्षक सजावट की है एवं तरह तरह ही लाइटिंग से गणेश पंडाल की शोभा और अधिक बढ़ गई है। जिससे शहर में बड़ा ही भक्ति मय माहौल देखने को मिल रहा है।
