सोशल मीडिया पर फैली नेतन्याहू की मौत की अफवाह, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया पूरी तरह स्वस्थ

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़ी अफवाहों को उनके कार्यालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इन खबरों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा उनके खिलाफ फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है।दरअसल हाल ही में इंटरनेट पर कुछ पोस्ट सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि नेतन्याहू की हत्या हो गई है।

इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय से इन दावों पर साफ कहा कि ये सभी खबरें फर्जी हैं और प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं।इसी बीच नेतन्याहू ने अमेरिका-इजराइल-ईरान से जुड़े मौजूदा तनाव पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में उनके दाहिने हाथ में छोटी उंगली के पास अतिरिक्त मांस दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ लोगों ने छठी उंगली बताकर वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया बताया।हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी दावों को निराधार बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न किया जाए। नेतन्याहू सामान्य रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Next Post

बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर

Sun Mar 15 , 2026
सतना :वित्तीय वर्ष के लिहाज से अंतिम महीना होने के कारण सभी शासकीय विभागों द्वारा राजस्व वसूली की कवायद तेज कर दी जाती है. इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ क्षेत्रों में वाहनों की मजिस्टे्रट चेकिंग की जा रही है. लेकिन वाहनों की जांच के दौरान […]

You May Like