बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर

सतना :वित्तीय वर्ष के लिहाज से अंतिम महीना होने के कारण सभी शासकीय विभागों द्वारा राजस्व वसूली की कवायद तेज कर दी जाती है. इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ क्षेत्रों में वाहनों की मजिस्टे्रट चेकिंग की जा रही है. लेकिन वाहनों की जांच के दौरान शनिवार को अचानक उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक बुलेट सवार ने यातायात आरक्षक को टक्कर मार दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर में सिटी कोतवाली के सामने और यातायात थाने के सामने से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरु कर दी गई. विशेष मजिस्ट्रेट वाहन चेकिंग के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट की सीधी निगरानी में हो रही इस कार्रवाई में जद में जो कोई भी आया उसके पसीने छूटने लगे.

मजिस्ट्रेट चेकिंग की गाइडलाइन के अनुसार मौके पर ही न्यायालयीन प्रक्रिया अपनाई गई. जिसके चलते चालकों को सीधे दंड अथवा जुर्माने का सामना करना पड़ा. दोनों ही स्थानों पर जारी चेकिंग के दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों के चालक फंस कर रह गए. आलम यह रहा कि चालान कटवाने के लिए वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई. वाहनों की जांच के दौरान यातायात थाने के सामने तैनात अमले ने सडक़ से होकर गुजर रही एक बुलेट को रोकने का प्रयास किया. लेकिन बचने की कवायद में बुलेट चालक ने गति और बढ़ा दी. जिसके चलते उसे रोकने का प्रयास कर रहे यातायात थाने के आरक्षक गोपाल शर्मा को बुलेट की टक्कर लग गई. टक्कर लगने से गोपाल घायल होकर गिर पड़े. यह देख वहां पर मौजूद आरक्षकों ने लपकते हुए बुलेट सवार को भी दबोच लिया.

अस्पताल से मिली छुट्टी
बुलेट की टक्कर लगने से घायल आरक्षक गोपाल शर्मा को फौरन उपचार के लिए बिरला हास्पिटल ले जाया गया. जहां पर उनकी जांच और उपचार किया गया. सीटी स्कैन सहित अन्य जांच में सब कुछ सामान्य नजर आने पर आरक्षक को हास्पिटल से छुट्टी दे दी गई. वहीं दूसरी ओर टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त करने के साथ ही चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई

Next Post

आरजेआईटी में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एमपीकोन-2026 का शुभारंभ

Sun Mar 15 , 2026
ग्वालियर: आरजेआईटी में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एमपीकोन-2026 का शुभारंभ किया गया। देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद एवं प्रसिद्ध तकनीकी पुस्तकों के लेखक प्रो. ई. बालागुरुसामी, पूर्व कुलपति, अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई रहे। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना एक […]

You May Like