जबलपुर: विजय नगर में ई रिक्शा से पहुंचे लुटेरोंं ने चाकू अड़ाकर युवक का पर्स लूट लिया जिसमें नकदी, पहचान पत्र अन्य सामान रखा हुआ था । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर में गौरव ठाकुर 29 वर्ष निवासी गली नम्बर 8 बजे लमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गढ़ा फाटक स्थित कपड़े की दुकान में काम करता है सेठ से 3900 रूपये लिये थे।
लार्डगंज से अपने भाई अंशुल ठाकुर के साथ घड़ी चौक तक आया था अंशुल एवं अंशुल के दोस्त उसे छोडक़र चले गये थे घड़ी चौक से अपने घर पैदल जा रहा था जैसे ही बचपन स्कूल के पास पहॅुचा तभी लाल रंग का ईरिक्शा जिसमें लोग सवार थे जो उसके पीछे आ रहा था ई रिक्शा खड़ा कर 2 लोग उतरकर उसके पास आये जिनमें एक व्यक्ति लाल रंग की टीशर्ट एवं दूसरा व्यक्ति काले रंग की शर्ट पहने था लाल टीशर्ट वाले ने उसे चाकू अड़ा लिया। दोनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये काले रंग की टीशर्ट पहने व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया पर्स में 3900 रूपये एवं पहचान पत्र आदि थे। घटना करने के बाद ई रिक्शा लेकर मानस चौक तरफ भाग गये।
इधर युवती से बैग लूटा
अधारताल थाने में मंगलवार को रूची ठाकुर 19 वर्ष निवासी कटरा आदर्श नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दोपहर 2 बजे कटरा से लायब्रेरी जय प्रकाश नगर पैदल जा रही थी, बैग की जेब में रेडमी कम्पनी का मोबाईल रखी र्थी। दोपहर 12 बजे जेैसे ही जेपी हैल्थ क्लब के पास पहुंची तभी मोटर सायकिल से एक लडका आया और उसका बैग छीनकर भागने लगा, उसने दौडकर पीछा किया तो वह लडका उसके बैग मे रखा उसका मोबाईल निकालकर बैग को वहीं फेंक कर मोबाईल लेकर भाग गया।
