ग्वालियर चंबल में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी

ग्वालियर: चंबल अंचल में मानसून की देरी के कारण भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। दिन और रात दोनों समय लोग गर्मी से परेशान हैं। आवश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर सामान्य से कम आवाजाही दिख रही है। बढ़ती गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

आज शुक्रवार को सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून का प्रवेश अब जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। सामान्यत: मानसून 24 से 26 जून के बीच इस क्षेत्र में पहुंच जाता है।

Next Post

बैढ़न व मोरवा क्षेत्र में रेत और गिट्टी परिवहन में लगे चार वाहन जप्त

Fri Jun 26 , 2026
सिंगरौली: जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा 24 एवं 25 जून को विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन करते चार वाहनों को जप्त […]

You May Like