मुंबई, 01 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर 2026 में भारतीय पूंजी बाजार से 24,475 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। यह लगातार दूसरा महीना रहा जब एफपीआई पूंजी बाजार में बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, सितंबर में उन्होंने 58,443 करोड़ रुपये की निकासी की थी। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में एफपीआई ने इक्विटी और हाइब्रिड उपकरणों से शुद्ध निकासी की जबकि म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने अपना निवेश बढ़ा दिया।
अकेले म्यूचुअल फंड में उनकी शुद्ध बिकवाली 34,843 करोड़ रुपये रही। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 297 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।
डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से अपना निवेश 690 करोड़ रुपये बढ़ा दिया। म्यूचुअल फंड में भी उन्होंने 9,975 करोड रुपये का शुद्ध निवेश किया। पूरे कैलेंडर वर्ष के दौरान जनवरी से अक्टूबर 2026 तक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से 2,30,267 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इसमें अकेले इक्विटी में उनका निवेश 2,95,146 करोड़ रुपये कम हुआ है। वहीं, डेट उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश बढ़ा है जबकि हाइब्रिड उपकरणों में वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं।

