ग्वालियर: आज कटोरा ताल स्थित फ्लैग प्वाइंट पर वृक्षालय के महा अर्थ मिशन का शुभारभ हुआ। इस अवसर पर सस्थापक प्रशांत पटेरिया की 25,000 किलोमीटर की पर्यावरण जनजागरण यात्रा को महापौर शोभा सिकरवार, भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमत माखीवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्थापक प्रशांत पटेरिया ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान वृक्षों की वास्तविक आवश्यकता और महता का अनुभव हुआ। भीषण गर्मी में पेड़ों की छाया और शीतलता ने यह एहसाम कराया कि लक्ष्य केवल हरियाली नहीं बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य देशभर के युवाओं को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि प्रशांत पटेरिया और उनभी संस्था की सोच वही है जो हर युवा की होनी चाहिए। मौसम असंतुलित हो रहे हैं, यह संकेत है कि अब इंसान को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि पर्यावरण बचाना किसी संख्या या समूह का नहीं बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। अर्थ मिशन के तहत पूरे भारत में प्लास्टिक मुक्त भारत, और प्रकृति रक्षा का संदेश दिया जाएगा।
