बेटी की डोली उठने से पहले पिता की उठी अर्थी, दुर्घटना में हुई मौत

 

उज्जैन। गुरुवार को बेटी की बारात आनी थी बुधवार को माता पूजन था उससे पहले रात में पिता की सडक़ हादसे के दौरान मौत हो गई। शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। बुधवार सुबह मृतक पिता का पोस्टमार्टम कराया गया है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाला खेमचंद पिता दयाराम जैन 55 वर्ष मेले में झूला लगाने का काम करता था। रात को शाजापुर का मेला खत्म होने के बाद वह अपनी एक्सेल दो पहिया गाड़ी से वापस उज्जैन लौट रहा था। उसके पीछे बाइक से सल्लू और अफजल भी आ रहे थे दोनों झूले का काम करते हैं। देर रात खेमचंद कानीपुरा से गुजर रहा था, तभी वहां अंधेरे में खड़े खड़े डंपर में पीछे से जा टकराया। वह बुरी तरह घायल हो गया था पीछे आ रहे सल्लू और अफजल ने खेमचंद को देखा तो डंपर के नीचे से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन खेमचंद की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की खबर और खेमचंद की मौत होने से परिवार में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने बताया कि खेमचंद की बेटी सलोनी का माता पूजन था। खेमचंद उसी के चलते जल्दी उज्जैन आ रहा था और दुर्घटना हो गई। बेटी का रिश्ता झांसी में किया गया था। उसकी बारात आना है उससे पहले परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।

Next Post

रतलाम में पारा 44.2, स्कूलों का समय बदला 

Wed Apr 9 , 2025
रतलाम। अप्रेल माह में ही गर्मी व धूप से बढ़े तापमान से आमजनों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। जिससे बचने के लिए नागरिक घरों से बाहर निकलने पर अपना चेहरा दुपट्टे से पूरी तरह ढंक कर निकल रहे […]

You May Like