राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज मिस्‍त्री का टीज़र रिलीज

मुंबई, (वार्ता) राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज मिस्‍त्री का टीज़र रिलीज हो गया है।

बनिजय एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से बनी सीरीज मिस्त्री का निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है। इसमें राम कपूर और मोना सिंह लीड रोल में हैं। यह सीरीज 27 जून, 2025 को जियोहॉटस्‍टार पर प्रीमियर होगी।मिस्‍त्री, अमेरिका की मल्टी-अवॉर्ड विनिंग सीरीज मॉन्‍क का भारतीय रूपांतरण है। इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है।

राम कपूर इस सीरीज में विचित्र और प्रतिभाशाली जासूस अरमान मिस्‍त्री का किरदार निभा रहे हैं जबकि मोना सिंह निडर एसीपी सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी।इसके अलावा शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ऋषब सेठ ने कहा, “मिस्‍त्री मेरे लिए एक बहुत ही अलग और संतोषजनक अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही मैं इसके भीतर उतर जाना चाहता था, क्योंकि इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है और अरमान मिस्‍त्री जैसा किरदार तो उससे भी ज्यादा रोचक है।राम ने अरमान मिस्‍त्री के हमारे विज़न को पूरी तरह साकार किया है, और मोना, शिखा और क्षितीश जैसे कलाकारों ने भी इस कहानी को और गहराई दी है।”

शो में अरमान मिस्‍त्री की भूमिका निभा रहे राम कपूर ने कहा, “अरमान मिस्‍त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। मिस्‍त्री की शूटिंग का अनुभव इतना डूबकर करने वाला रहा कि मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया।यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर किस रूप में सामने आया है।मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक और मेरे फैन्स मुझे मिस्‍त्री के रूप में जियोहॉटस्‍टार पर देखें।”

Next Post

चीन के कर्ज के जाल में फंसे 75 गरीब देश, 2025 में चुकाने होंगे 25 अरब डॉलर

Wed May 28 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत लिए गए ऋणों के कारण 75 सबसे गरीब देशों को वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 25 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना पड़ेगा, जिनमें पाकिस्तान जैसे देश भी शामिल हैं जिन्हें अकेले 22 अरब डॉलर चुकाने […]

You May Like