
ग्वालियर। तानसेन कला वीथिका पडाव पर सनशाइन आर्ट द्वारा दो दिवसीय कल्पवृक्ष कैलीग्राफी एग्जिबिशन का शुभारंभ हुआ। असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड संदीप राजोरिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी आज 4 अक्टूबर को भी खुली रहेगी जिससे दर्शकों को आध्यात्मिक दर्शन और कलात्मक अभिव्यक्ति के अनूठे मिश्रण का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
इस संग्रह में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार विभाग के सहायक महानिदेशक संदीप राजोरिया की विशिष्ट कृतियां है। यह संग्रह पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो चुका है जो पहली बार भारत में प्रदर्शित किया जा रहा है। इन कलाकृतियों में सलूटेड नमक पेंटिंग ने इस श्रृंखला की सबसे मूल्यवान कृति के रूप में विशेष ध्यान आकर्षित किया है। इस कलाकृति को ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शित किया जाएगा जो इसकी अंतरराष्ट्रीय अपील को उजागर करेगा।
