पूरा देश खड़ा है प्रभावित परिवाराें के साथ: मुर्मु

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना के बारे में जानकर ‘बहुत व्यथित’ हैं और उन्होंने इसे ‘हृदय विदारक आपदा’ कहा।

राष्ट्रपति ने कहा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।”

एयर इंडिया के अमहदाबाद से लंदन जा रहे विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे। विमान उडान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Next Post

एनएचएआई ने परामर्श फर्मों में परियोजना इंजीनियर संख्या सीमित की

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं पर्यवेक्षण तंत्र को और अधिक बेहतर तथा विश्वसनीय बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण तथा रखरखाव के लिए पर्यवेक्षण संबंधी परामर्शदाता फर्मों के वास्ते एक ‘इंजीनियर’ के लिए अधिकतम 10 परियोजनाओं के पर्यवेक्षण […]

You May Like