इंदौर: आज कलेक्टर कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के गई. समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए.
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली. बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से उनकी क्षेत्रवार समीक्षा करते हुए. नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों को लेकर निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें. उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि वसूली की गति बढ़ाई जाए तथा वित्तीय वर्ष समाप्ति के पहले ही निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जाए. कलेक्टर ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की. कलेक्टर वर्मा ने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में जनता को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करे. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की रोज समीक्षा करे, निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. बैठक में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, निशा डामोर, रोशन राय तथा रिंकेश वैश्य सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.
