मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) निजी क्षेत्र की अग्रणी इस्पात कंपनी टाटा स्टील की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम अब 27 अक्टूबर की जगह 07 नवंबर को जारी होंगे।
कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि “अपरिहार्य कारणों से” निदेशकमंडल की 27 अक्टूबर को होने वाली बैठक टाल दी गयी है। अब यह बैठक शनिवार 07 नवंबर को होगी।
इस बैठक में अन्य प्रस्तावों के साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए कंपनी के एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को भी निदेशकमंडल की मंजूरी दी जानी है।
इसके साथ ही इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने के लिए ट्रेडिंग विंडो के बंद रहने की अवधि भी बढ़ जाएगी। यह विंडो 24 सितंबर को बंद किया गया था। इसे वित्तीय परिणामों की घोषणा के 48 घंटे बाद खोला जाता है।
