सतना : आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बाइक सवार को दबोच लिया. जिनके पास से 72 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई. जिसे देखते हुए उसे गिरफ्तार कर बाइक व शराब लब्त कर ली गई.जिला आबकारी अधिकारी विभाग मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना वृत्त क्रमांक 2 के प्रभारी नीलेश गुप्ता को इस बात की सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लादकर उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हुई आबकारी टीम ने जवाहर नगर से होकर शहर के बाहर की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान बाइक सवार आता नजर आया. बाइक पर बड़े आकार से 3 झोले बंधे हुए थे. रोककर पूछने पर उसकी पहचान संतू कोल 27 वर्ष निवासी जवाहर नगर गली नं. 7 के तौर पर हुई. वहीं बाइक पर लदे झोलों को खोलकर देखने पर उनमें अवैध शराब पाई गई. जिसे देखते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ 72 लीटर शराब जब्त कर ली गई. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की गई
