MPL में पाटीदार ग्वालियर टीम की ओर से खेलेंगे

ग्वालियर: जीडीसीए के उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने आईपीएल 2025 में बेंगलुरु टीम की जीत पर बधाई दी है। अपने ट्वीट के माध्यम से महाआर्यमन सिंधिया ने कहा, 18 वर्ष लगे और एक मध्यप्रदेश के योद्धा की जरूरत पड़ी बेंगलुरु को आईपीएल कप जीतने में ! रजत पाटीदार आप एक ट्रू लीडर है ! बधाई टीम बेंगलुरु !

महाआर्यमन सिंधिया ने सीधे तौर बेंगलुरु की जीत की बधाई मध्यप्रदेश क्रिकेट की शान रजत पाटीदार को दी है । रजत पाटीदार एमपीएल में इस वर्ष ग्वालियर टीम की ओर से खेलने जा रहे है । एमपीएल लीग में इस वर्ष 7 पुरुष टीम और 3 महिला टीम खेलने जा रही है । एमपीएल की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है , सभी मैच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होने जा रहे है ।

Next Post

मोदी ने दक्षिण कोरिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को दी बधाई

Wed Jun 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को बुधवार को बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “श्री ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य (आरओके) का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। हम भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझेदारी का […]

You May Like