केसली में सीएम डॉ यादव का कल आगमन: विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों ने परखा कार्यक्रम स्थल

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल 14 जून रविवार को सागर जिले के केसली विकासखंड में आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित आगमन एवं आयोजित कार्यक्रम को लेकर देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ने कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की।

संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा आगंतुकों के लिए समुचित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे। उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें। उन्होंने निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर मेडिसिन उपलब्ध रहे।

इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक एस एस चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा, एसडीएम केसली श्रीमती राजनंदनी शर्मा, एसडीएम सागर अमन मिश्रा, एसडीएम देवरी मुनव्वर खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

नपाध्यक्ष की दो टूक: आमजन से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार, कार्यप्रणाली में लाएं पारदर्शिता

Sat Jun 13 , 2026
सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नपा कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्य समय-सीमा में एवं प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं. किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान करना या उसके कार्य […]

You May Like