
रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत शनिवार की दोपहर तिवनी बुढ़वा बिजली पावर हाउस के पास अनियंत्रत बोलेरो ने सडक़ पर खड़े दो बाइक सवारो को कुचल दिया. जिससे दोनो की मौत हो गई. बताया गया है कि चालक नशे में धुत्त था और बैकुण्ठपुर से तेज गति से मनगवां की तरफ आ रहा था. बताया गया है कि मुढवा निवासी दिलीप शुक्ला पिता रामायण शुक्ला 40 वर्ष एवं संजय रावत पिता रामनरेश रावत 35 वर्ष सडक़ के किनारे मोटर साइकल खड़ा कर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया. मौके पर दिलीप की मौत हो गई. जबकि अस्पताल लेकर जाने के दौरान संजय रावत की भी मौत हो गई. मृतक के परिजनो ने चालक अभय सिंह पिता छत्रपाल सिंह पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है. टक्कर इतनी तेज थी कि 100 मीटर तक बोलेरो में बाइक फसकर घिसटती हुई गई. स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल प्रकरण दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
