नेपाल के नेता लामिछाने ने शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात

नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) भारत और नेपाल ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।

भारत यात्रा पर आए नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आर एस पी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मंगलवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की । उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

बातचीत के बाद गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने चुनावों में आर एस पी की जीत पर श्री लामिछाने को बधाई दी और नई सरकार की सफलता के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।”

Next Post

फीफा वर्ल्ड कप: करीब 891 खिलाड़ी पहली बार इस कॉम्पिटिशन का अनुभव करेंगे

Tue Jun 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) फीफा को फाइनल स्क्वॉड लिस्ट सबमिट करने के बाद 48 देशों को रिप्रेजेंट करने वाले रिकॉर्ड 1,248 खिलाड़ियों को कन्फर्म किया गया है। ग्लोबल आइकॉन से लेकर डेब्यू करने वालों तक, ये स्क्वॉड बहुत ज़्यादा डाइवर्सिटी और दुनिया भर में रिप्रेजेंटेशन दिखाते हैं लियोनेल मेसी, […]

You May Like