झाबुआ:फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिव ग्राम पंचायत बामनिया मुन्ना अरड जनपद पंचायत पेटलावद को निलंबित किया हैं। निलंबन अवधि में अरड का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पेटलावद नियत किया हैं।
इसके बाद ग्राम पंचायत बामनिया का अतिरिक्त सचिवीय प्रभार नजदीक की ग्राम पंचायत रामपुरिया के पंचायत सचिव महेश राणा को सौंपा हैं।
