सागर और पन्ना जिले की धान उपार्जन समितियों पर EOW में दर्ज हुई FIR 

सागर। सागर और पन्ना जिले के धान उपार्जन में हुई

अनियमितताओं को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला सागर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, डोभी और जिला पन्ना की द्रौपदी स्व सहायता समूह, इटवा खास की धान उपार्जन समितियों पर अनियमितताओं के चलते आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। सागर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी एवं जिला पन्ना की शाहनगर व बिसानी सहकारी समितियां पर धान अपार्जन में गड़ा बढ़िया जांच में आने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

EOW की जांच के अनुसार पन्ना जिले की द्रौपदी स्व सहायता समूह इटवा खास समिति ने 488 क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन को ₹11,23,826 की आर्थिक क्षति पहुँचाई। इस मामले में उपार्जन केंद्र प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं, सागर जिले की डोभी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ने 336 क्विंटल धान में गड़बड़ी कर ₹7,72,984 का अवैध लाभ प्राप्त किया। इसमें समिति प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर व उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं अन्य पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

गडऱा गांव चर्चा में फंदे पर लटके मिले तीन शव, परिजनों का पुलिस प्रताड़ना का आरोप

Fri Apr 4 , 2025
रीवा।मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अन्तर्गत गडऱा गांव फिर चर्चा में है।इस बार एक ही परिवार के तीन सदस्य पिता,पुत्र और बेटी फंदे पर लटके हैं। घर बंद था और उससे बदबू आ रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो तीनों लटके मिले, एक हफ्ते […]

You May Like