50 लाख की डिमांड कर नवविवाहिता को घर से निकाला

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका में रहने वाली नवविवाहिता को दहेज लोभियों ने 50 लाख रूपए की डिमांड कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को श्रीमति दीपाली साहू 28 वर्ष निवासी कुचैनी परिसर दमोहनाका ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह ऋषभ जैन निवासी कुचैनी परिसरर दमोहनाका के साथ 13 दिसम्बर 24 को हुआ था.

उसका प्रेम विवाह हुआ था विवाह में उसकी मॉ ने अपनी सामर्थता के अनुसार सोने के जेवर एवं अन्य सामान उपहार स्वरूप दिये थे परंतु पति ऋषभ जैन एवं ससुर राजेन्द्र जैन इस शादी से संतुष्ट नहीं थे शादी के बाद कम दहेज मिलने के कारण पति उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा, उसने अपनी मॉ को बतायी थी, मॉ एवं भाई ने पति एवं ससुर को समझाया तो पति और ससुर दहेज में 50 लाख रूपये की मांग करने लगे, मई 2025 में मारपीट करके उसे भगा दिया। लिखित शिकायत पर आरोपी पति ऋषभ जैन एवं ससुर राजेन्द्र जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

20 दिन में 58 हथियार, 33 किलो गांजा पकड़ाया

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: बीते 20 दिनों में पुलिस ने अवैध हथियारों, नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा। इसके साथ लापता बच्चों की दस्तयाबी की। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विगत 20 दिनों में अवैध हथियार के साथ 53 लोगों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चाकू, तलवार, […]

You May Like