केंद्रीय कर्मचारी संघों की लंबे समय से मांग है कि कम्यूटेशन अवधि को 15 साल से घटाकर 12 साल किया जाए।
नई दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता): आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच पेंशन कम्यूटेशन की अवधि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान में, पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त राशि के रूप में लेने पर, उस हिस्से को 15 साल में बहाल किया जाता है। कर्मचारी संघों की लंबे समय से मांग है कि इस अवधि को घटाकर 12 साल किया जाए।
यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 5वें वेतन आयोग ने भी 12 साल की अवधि की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। अब जब सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए Terms of Reference (ToR) को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, तो कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी मांग पर विचार किया जा सकता है।

