
दमोह। दो सगी बहनों का मप्र पुलिस बल में चयन हुआ है.बता दे कि श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर और ग्राम गुंजी की मां चंडी की कृपा से ग्राम गुंजी में रहने वाली दो सगी बहनों का चयन होने पर खुशी का माहौल बना हुआ है.दो सगी बहनों में सुश्री बबीता और गायत्री तिवारी पिता स्वर्गीय रवि शंकर तिवारी का चयन होने पर परिवार व गांव खुशी का माहौल है.दोनों बहनों का कहना है कि मेरे पापा का सपना था, कि मेरी दोनों बेटियां पुलिस में जाएंगी. लेकिन 2022 में पापा की अचानक दुर्घटना में मौत हो गई और पापा इस दुनिया में नहीं रहे. इसके बाद दोनों बहने पूरी तरह से टूट गई थी. लेकिन लगातार मेहनत करने के बाद आज सफलता हासिल कर ली है और मैं अपने पापा का सपना पूरा करने सक्षम हुई हूं. बताया कि बबीता तिवारी 226 रैंक और गायत्री तिवारी ने 82 रैंक के साथ मप्र पुलिस में सफलता हासिल की है.
