मंदसौर मेडिकल कॉलेज में सफल सुप्रा मेजर सर्जरी, महिला मरीज को मिला नया जीवन

मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में जनरल सर्जरी विभाग ने एक 47 वर्षीय महिला की जटिल सुप्रा मेजर सर्जरी (अबव नी एम्प्यूटेशन) सफलतापूर्वक कर उसका जीवन बचाया। मरीज अनियंत्रित मधुमेह, गंभीर पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज (PAD) और पैर में रक्त प्रवाह पूरी तरह बंद होने की समस्या से पीड़ित थी। अन्य स्थानों पर उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उसे मंदसौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

करीब 10 दिन तक गहन उपचार और आवश्यक जांचों के बाद चिकित्सकों ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अबव नी एम्प्यूटेशन का निर्णय लिया। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ईशांत चौरसिया के नेतृत्व में डॉ. रमेश यादव, डॉ. मारिया खेड़ीवाला, डॉ. राहुल बिस्वास एवं डॉ. आकाश कुशवाह की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। मेडिसिन, अस्थिरोग और एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

डीन डॉ. शशि गांधी एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत के मार्गदर्शन में सीमित संसाधनों के बावजूद यह जटिल शल्यक्रिया सफल रही। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ होकर पुनर्वास की ओर अग्रसर है। चिकित्सालय प्रबंधन ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में आधुनिक तकनीकों से जटिल एवं जीवनरक्षक ऑपरेशन नियमित रूप से सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

Next Post

वीबी-जी राम-जी के तहत ग्रामीण रोजगार के लिए 2026-27 में है अब तक सबसे बड़ा बजट : सरकार

Fri Jul 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) सरकार ने कहा है कि विकसित भारत-रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर […]

You May Like