जबलपुर:शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने नगर निगम के अतिक्रमण शाखा तथा यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। इस संबंध में अतिक्रमण विभाग के प्रभारी अधिकारी मनीष तड़से और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 से लेकर इंदिरा मार्केट से होते हुए.
डिलाइट चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए 12 ठेले-टपरे, कैरेट एवं टेबल जब्त की गई, इसके साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1 छोटा हाथी भी जब्त किया और 4 कारों के स्पॉट फाइन लगाया गया तथा मुनादी भी कराई गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें।
