ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

दतिया: ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज एवं समिति के सदस्यों ने डॉ मिश्रा को फूलों की माला एवं फरसा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक बृजेश दुबे ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह टीम ही समाज को जोड़ने की दिशा में कार्य करती है।

इसलिए जो लोग यह नहीं कर सकते वो लोग साथ दें ताकि आगे भी समाज में इस तरह के कार्यक्रम हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी एवं ठंडाई का आनन्द लिया। आभार संजू राजोरिया ने व्यक्त किया। इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य तरुण विश्वदेवा, डॉ राजू त्यागी, प्रशांत ढेंगुला, दिनेश शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, अतुल दीक्षित, रोशन शुक्ला, मंचल त्रिपाठी, बृजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

आईपीओ लाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने बदला नियम, शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग हुई अनिवार्य, सेबी ने जारी की नई गाइडलाइन

Mon Mar 16 , 2026
नई दिल्ली | वित्त मंत्रालय ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्ट) होने वाली कंपनियों के लिए ‘प्रतिभूति अनुबंध संशोधन नियम, 2026’ अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत, आईपीओ लाने वाली कंपनियों की न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी को अब उनकी निर्गम के बाद की कुल पूंजी (Post-Issue Capital) से जोड़ दिया […]

You May Like