गंदगी में बन रहा था पनीर, घी, और क्रीम

इंदौर: खानपान के शहर कहे जाने वाले इंदौर में लगातार मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री के मामले सामने आ रहे हैं. खाद्य विभाग की टीम ने घी और पनीर तैयार करने वाली एक दूध डेयरी पर छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान मौके पर गंदगी में तैयार किया जा रहा 150 किलो पनीर और इतना ही घी भी जब्त किया गया है. कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की तथा सैंपलिंग कर नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं.

प्राप्त जानकारी अनुसार, जब टीम ने डेयरी और नमकीन सेंटर के अंदर निरीक्षण और जांच की तो अनियमितताओं का खुलासा हुआ. प्रतिष्ठान में पनीर-घी और क्रीम का निर्माण बेहद गंदगी भरे हालातों में होते पाया गया. निरीक्षण के दौरान पनीर, क्रीम और तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए. जबकि संदेह के आधार पर करीब 150 किलो पनीर, 300 किलो क्रीम और 150 किलो घी जब्त किया गया.

अनियमितताएं मिलने पर खाद्य विभाग ने प्रतिष्ठान कराया बंद
खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान में न तो साफ-सफाई के मानकों का पालन किया जा रहा था और न ही खाद्य लाइसेंस की शर्तों का. फर्श, बर्तन और निर्माण स्थल पर गंदगी फैली हुई थी. वहीं, कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानक के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे. उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था. अधिकारियों ने इसे सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सुधार होने तक बंद करा दिया.

Next Post

महापौर और निगम आयुक्त पहुंचे जल सुनवाई में

Wed Jan 21 , 2026
इंदौर:महापौर और निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल सुनवाई और लीकेज सुधार कार्यों का निरीक्षण किया. महापौर और आयुक्त ने गांधीहाल, महावीर बाग और जिंसी में जल सुनवाई और स्नेहलता गंज में गंदे पानी की शिकायत पर लीकेज सुधार कार्य का मौका मुआयना किया. साथ ही गुणवत्ता […]

You May Like