ट्रक से बरामद हुईं चुराई गई 40 भैंस

सतना: दो भैंस की चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो भैंस चराने वाला गिरोह हत्थे चढ़ गया। चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने चुराई गई 20 लाख रु की भैंस बरामद कर ली। वहीं घटना में प्रयुक्त ट्रक को बरामद कर लिया गया।थाना प्रभारी सतीश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरियादी सुशील कुमार विश्वकर्मा निवासी पिपरिया ने रिपोर्ट किया कि अपने भैस बांधने के सार में 02 नग छोटे बडे भैंस को बांध करके खाना खाने हेतु आया था। कुछ देर बाद भैंसो वाली सार का फाटक खोलकर देखा तो भैंस खूटा पर नहीं बंधी थी।

कोई अज्ञात व्यक्ति 02 नग भैंस कीमती 98000 रुपये को चोरी कर ले गया। मामले को गंभीरता से देखते हुये टीम रवाना किया गया । इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम पोंडी गरादा में दो वाहनों में कुछ भैसों को लोड किये हुये हैं जिसकी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर रेड कार्यवाही की गई। जहाँ पर चार व्यक्ति पकड़े गए जिनकी पहचान रामानुज सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी पोंडी गरादा, जैन मोहम्मद उम्र 24 वर्ष निवासी सरन सावा फतेहपुर उप्र, सफिक खान उम्र 35 वर्ष निवासी सचौली फतेहपुर. और अरसद उम्र 24 वर्ष निवासी हसवा फतेहपुर के तौर पर हुई। घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपीगणों के आधिपत्य से 40 नग भैस जप्त किया गया। जिसकी कीमत 20,00,000 रु आंकी गई। इसके साथ ही एक डीडीएम वाहन कीमत 20,00,000 रु, एक डीडीएम वाहन कीमत 20,00,000 रु और चार मोटर सायकल कुल कीमत 2,28,000 रु जब्त किया। इस तरह से कुल 62,28,000 रु का सामन जब्त कर लिया गया।

Next Post

महाराष्ट्र: विरार में 10 साल पुरानी इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में 3-4 लोग दबे होने की आशंका

Wed Aug 27 , 2025
पालघर, 27 अगस्त। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक 10 साल पुरानी आवासीय इमारत अचानक गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। हादसे की जानकारी यह दुखद […]

You May Like