संयुक्त संचालक ने किया औचक निरीक्षण

सतना।नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा संभाग के संयुक्त संचालक मयंक वर्मा ने रविवार को नगर परिषद नागौद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में अमृत 2.0, प्रधानमंत्री आवास 2.0, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, कायाकल्प, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली, डे-एनयूएलएम, पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति संबंधी शाखावार समीक्षा की एवं जलकर, विद्युत, लेखा व स्थापना शाखा से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया। इसके साथ ही श्री वर्मा ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपयंत्री अभिषेक शर्मा सहित निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

बारिश से अफीम किसानों की बढ़ीं मुश्किलें, खेतों में पानी भरने से खराब हुए बीज

Sun Nov 2 , 2025
नीमच। जिले में पिछले कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश ने अफीम किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में आए अचानक बदलाव ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। जिन खेतों में अफीम की बुवाई पूरी हो चुकी थी, वहां अब बारिश का पानी भर गया है। इससे बीज […]

You May Like