पहलगाम आतंकवादी हमला: सैलानियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद सैलानियों की बड़ी संख्या में वापसी के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नयी दिल्ली के लिए एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आज एक विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रेन सं. 04612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नयी दिल्ली विशेष आरक्षित रेलगाड़ी आज रात को नौ बज कर 20 मिनट पर रवाना होगी तथा मार्ग में उधमपुर, जम्मू, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत ठहरते हुए गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे नयी दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में सात जनरल, आठ स्लीपर और तीन वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाये जाएंगे।

Next Post

न्यू जर्सी में जंगल में लगी आग के कारण 3 हजार लोगों ने घर छोड़ा

Wed Apr 23 , 2025
न्यू जर्सी, 23 अप्रैल (वार्ता) न्यू जर्सी में लगी जंगल की आग ने 3,200 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण ओशन कंट्री के हजारों निवासियों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। न्यू जर्सी वन अग्नि सेवा ने यह जानकारी दी। न्यू जर्सी अग्नि […]

You May Like