
जबलपुर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिन में दूसरी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। सिहोरा केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में लोकायुक्त ने
दबिश देकर सरपंच गोपीचंद कोल को 10000 की रिश्वत लेते पकड़ा है। रिश्वत की रकम सरकारी योजना का पैसा दिलाने और राशन पर्ची दिलाने के नाम पर ली गई थी।
जानकारी के मुताबिक धनिया बाई पटेल पति स्वर्गीय कैलाश पटेल 36 वर्ष निवासी ग्राम डूडी मझौली जिला जबलपुर ने द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि आवेदिका के पति की मृत्यु 2 साल पूर्व हो गई थी संबल योजना के तहत उसके अकाउंट में 200000 आए थे ग्राम डूडी सरपंच गोपीचंद कोल विधवा पेंशन तथा राशन पर्ची बनाने के एवज में
35 हजार रुपए की मांग कर रहा है शिकायत सत्यापन के उपरांत रिश्वत राशि की पहली किस्त लेते हुए दिनांक 8.5.25 को ग्राम पंचायत डूडी के सरपंच गोपीचंद कोल को 10000 रिश्वत लेते हुए केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में रंगे हाथ पकड़ा गया।
सरपंच ग्राम पंचायत डूडी गोपीचंद कोल पिता सोनेलाल कोल 44 वर्ष निवासी डूडी मझौली के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्जकिया गया। ट्रेप दल में-उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव एव लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।
