खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम, मप्र भवन नई दिल्ली में विशेष व्यवस्था

भोपाल। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन द्वारा मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।

यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आपात एवं सामान्य परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

शासन ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकता अनुसार भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

संपर्क विवरण:

दूरभाष: 011-26772005

व्हाट्सएप: 9818963273

ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उपलब्ध संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंद न्यूजीलैंड टी-20 विश्वकप के फाइनल में

Wed Mar 4 , 2026
कोलकाता, 04 मार्च (वार्ता) फिन ऐलन ने टी-20 विश्वकप इतिहास की सबसे तेज नाबाद शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को विश्वकप के फाइनल में पहुंचा दिया। फिन ऐलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 100) की शतकीय पारी खेली। फिन ऐलन और टिम साइफर्ट के […]

You May Like