रेप का मामला था दर्ज, पुलिस ने दूल्हे को जनमासा से कर लिया अरेस्ट

रीवा। रीवा में एक दूल्हे के शादी के अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब घोड़ी चढऩे से पहले ही सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस उसे जनमासा से उसे उठा ले गई. दरअसल युवक पर एक लडक़ी से बलात्कार का आरोप है, इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. पूरा मामला रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है.

रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के थाने में 32 बर्षीय भारत साकेत के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज था. पुलिस को आरोपी भारत की तलाश थी. बुधवार को आरोपी की शादी थी और बारात गढ़ से रीवा आई थी. जब पुलिस को जब पता चला की युवक शादी कर रहा है, तो पुलिस की टीम शादी में मेहमान बनकर पहुंच गई. मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी दुल्हा बना मिल. पुलिस ने आरोपी को शादी होने से पहले ही उठा लिया और थाने ले आई. आरोपी ने एक लडक़ी को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था. आरोपी ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक पीडि़ता का शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार कर दिया. परिजनों ने युवक की रीवा में शादी तय कर दी थी. मार्च में पीडि़ता ने थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था, आरोपी लगातार फरार चल रहा था और दूसरी जगह शादी कर रहा था. इसके पहले भी रीवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को बारात में डांस करते समय गिरफ्तार किया था. पुलिस शादी में बाराती बनकर गई थी और डांस करते समय आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई थी.

Next Post

दिल्ली में व्यापारियों ने निकाला तिरंगा जुलूस, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) फेडरेशन ऑफ़ सदर बाज़ार ट्रेड्स एसोसिएशन (पंजी) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों ने गुरुवार को यहां तिरंगा जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री पम्मा और श्री यादव ने कहा कि जिस […]

You May Like