दिल्ली में व्यापारियों ने निकाला तिरंगा जुलूस, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की

नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) फेडरेशन ऑफ़ सदर बाज़ार ट्रेड्स एसोसिएशन (पंजी) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों ने गुरुवार को यहां तिरंगा जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर श्री पम्मा और श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान में चल रहे आंतकवादी नौ ठिकानों पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया, इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान में आंतकवादी अड्डे बने हुए हैं। भारत में उनके जरिए आतंक फैलाने में पाकिस्तान पूरा सहयोग करता रहा है।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि संयुक्त संघ को पाकिस्तान को आंतकवादी देश घोषित करे। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है और जिस प्रकार उसने जम्मू-कश्मीर के पुंज के गुरुद्वारे में हमला करके वहां पर ग्रंथियों की हत्या की है, वह शर्मनाक है। इसको लेकर पूरे देश में रोष है।
सैकड़ों की तादाद में व्यापारिक सुबह कुतुब रोड चौक पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के साथ-साथ भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, भारतीय फौज जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए 12 टूटी की ओर बढ़े। इसमें सभी धर्म के लोग और व्यापारिक शामिल हुए।

Next Post

सिंधु नदी के पानी पर हमारे किसानों का हक: शिवराज

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि सिंधु नदी के पानी पर हमारे किसानों का हक है और एक-एक बूंद का उपयोग खेती, बिजली तथा विकास में किया जाएगा। श्री चौहान ने यहां ‘कृषि खरीफ अभियान 2025’ पर […]

You May Like