मायावती ने मुरैना की घटना पर जताई नाराजगी, दलित समाज को किया आगाह, बीजेपी सरकार पर निशाना

मुरैना। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुरैना में अंबेडकर जयंती के जुलूस पर हुए हमले और दलित की हत्या को लेकर जमकर हमला बोला है। एक्स पर पोस्ट में मायावती ने कहा कि ये घटना अति निंदनीय है। अभी तक इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज मायावती ने कहा कि राज्य सरकार इसमें स्पष्ट संलिप्तता को लेकर कठघरे में है। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों को नसीहत देते हुए कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार और महापुरुषों के अनादर की घटनाओं में कार्रवाई करके इसे रोकें। वरना इस वर्ग के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।

Next Post

औबेदुल्लागंज-बैतूल हाइवे पर एप्रोच रोड के आश्वासन से खत्म हुआ विधायक विजयपाल का धरना

Wed Apr 23 , 2025
इटारसी। बुधवार को औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे पर एप्रोच रोड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक ने इस मुद्दे को लेकर पहले ही कलेक्टर और एसपी को […]

You May Like