सीएम डॉ यादव ने महिला क्रिकेट टीम को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई,आज कर रहे समाधान योजना का शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप-2025 फाइनल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सोमवार को ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 का शुभारंभ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ई-4 अरेरा कॉलोनी, भोपाल में होगा। योजना के अंतर्गत बिजली बिल बकायादारों को सरचार्ज माफी और आसान किश्त भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

Next Post

बाइक खड़ी करने पर दो पक्षों में टकराव

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत लारिया मोहल्ला में दो पक्षों में बाइक खड़ी करने को लेकर उपजे विवाद के बाद टकरा हो गया।दिव्यांग महिला, बुजुर्ग समेत अन्य को चोटें आई है।जानकारी के मुताबिक लारिया मोहल्ला निवासी राजकुमारी अहिरवार घर के बाहर पड़ोसी रंजीत बाइक खड़ी थी‌। राजकुमारी का बेटा बाइक हटाने […]

You May Like