जबलपुर:विगत दिवस नीमच के कछाला गांव में श्वेताम्बर जैन समाज के तीन जैन संतों पर हुए जानलेवा हमले पर जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसे लेकर जबलपुर में सकल जैन समाज के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा जैन समाज क्षुब्ध है और इसकी कड़ी निंदा करता है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस विषय पर त्वरित कार्यवाही की गई और अपराधियों को तुरंत हिरासत में लिया गया। इसके लिए हम सदस्यों ने प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।
सदस्यों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक अधिनियम जारी किया गया है जो साधु संतों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को निर्देश देता है कि वो उन्हें हर संभव सुरक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष मंगल चंद टाटिया, जैन स्थानकवासी सेवा समिति अध्यक्ष अर्जुन चोपड़ा, श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर अध्यक्ष ज्ञान गोलछा, कच्छी जैन समाज अध्यक्ष विपुल वीरा, श्री तेरापंती जैन सभा अध्यक्ष पारस नाहर, शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर अध्यक्ष विजय भूरा, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर अध्यक्ष उमेश जैन, दिगम्बर जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, जैन नवयुवक सभा सहित अन्य मौजूद रहे।
