घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सिलेंडर जब्त

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अनियमितताओं को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अमले द्वारा होटल व रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है. इस दौरान घरेलू गैस का दुरुपयोग पाए जाने पर सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं.

इसी तारतम्य में सीहोर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल द्वारा विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 2 दुकानों से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. इसी तरह आष्टा में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल द्वारा होटलों, रेस्टोरेंट एवं गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान विपिन गैस एजेंसी पर स्टॉक सत्यापन में अनियमितताएं होने पर 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए . इसके साथ ही महाकाल रेस्टोरेंट से एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया.

Next Post

'वर्ल्ड रैट डे' पर चूहों के प्रति दया भाव रखने की अपील; पेटा ने 'ग्लू ट्रैप' को बताया क्रूर

Sat Apr 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) पशुओं के अधिकारों के प्रति कार्यरत संस्था ‘पेटा’ ने शनिवार को ‘विश्व चूहा दिवस’ के अवसर पर लोगों से चूहों के प्रति दयालु होने की अपील की है। संस्था ने चूहे पकड़ने वाले ‘ग्लू ट्रैप’ (चिपकने वाले जाल) को बेहद क्रूर बताते हुए इसके खिलाफ […]

You May Like