व्यापारी से 55 लाख लूटने वाले गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पहुंचे थे मुंबई 

भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में व्यापारी से 55 लाख रूपए की लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के इरादे से बदमाश मुंबई पहुंच गए थे. भोपाल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि बीते 8 मार्च को 27 वर्षीय तारक बरोठे और उनके भाई के साथ 55 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया. फरियादी ने यह रकम प्रॉपर्टी खरीदने के लिए व्यापारियों से जुटाई थी. बरोठे जब अपनी स्कूटी से चूना भट्टी अपने आवास के लिए हनुमानगंज से लौट रहे थे. तभी रात के समय साइंस सेंटर के पास स्मार्ट सिटी रोड श्यामला हिल्स में करीब छह बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने मौके पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की तहकीकात में खानूगांव निवास बदमाशों के लूट की वारदात में शामिल होने की सूचना मिली. बदमाशों की तलाश करते हुए पुलिस ने उनकी लोकेशन तलाशी. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने मुंबई से आरोपी हैदर और शान को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही आरोपियों से लूट की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी शान निवासी खानूगांव और हैदर निवासी पीरगेट की गिरफ्तारी के बाद अन्य बदमाशों तक पुलिस अब जल्द ही पहुंच सकती है.

Next Post

नई शिक्षा व्यवस्था से विद्यार्थियों को मिलेगा बहु-विषयक ज्ञान: एसीएस राजन

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल द्वारा “विकसित भारत @ 2047: संस्कृति, ज्ञान तथा सततता पर अन्तर्विषयी दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने शुभारंभ किया। साथ ही महाविद्यालय […]

You May Like