25 वाहनों का चालान, जप्त की बस

रीवा,  रीवा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, 25 वाहनों के चालान, 1 बस पर 1.15 लाख टैक्स बकाया मिलने पर जप्त किया है.

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रीवा परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, तीन पहिया वाहन और यात्री बसों की सघन जांच की गई. अभियान के दौरान एक यात्री बस पर मध्यप्रदेश का मोटरयान कर 1,15,000 रुपये बकाया पाया गया. कर जमा न होने पर परिवहन विभाग ने बस को जप्त कर सुरक्षित स्थल पर खड़ा कराया है. यातायात थाना प्रभारी और परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 25 वाहनों के चालान बनाए गए. इनमें फिटनेस से सम्बंधित, किराया सूची $फास्टर्ट बॉक्स अग्निशमन यंत्र और परमिट, बिना बीमा, ओवरलोड और अन्य कमियों वाले वाहन शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनो की जांच कर मोटरयान अधिनियम के अनुरूप करवाई की जाएगी. सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेज पूर्ण रखें और नियमानुसार वाहन का संचालन करें और वाहन को सुरक्षित चलायें.

Next Post

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का किया फैसला

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर, 11 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद होप जब आप तीनों प्रारुप में खेल रहे […]

You May Like

Play sound