वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का किया फैसला

आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद होप जब आप तीनों प्रारुप में खेल रहे हों, तो यह चुनौतीपूर्ण होता है। इन हालात में जितनी जल्दी हो सके, सीखना जरूरी है। हम हमेशा जानते हैं कि कई मैच कैच से ही तय होते हैं। रोमारियो ठीक है, लेकिन उन्हें आराम दिया जा रहा है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था। कभी-कभी ऐसा होता है और आपको उसे भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए। एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और स्थिति को जल्दी समझना ज़रूरी है। शिवम दुबे बाहर, नीतीश अंदर। कुलदीप बाहर और प्रिंस यादव खेल रहे। मैदान के साइज़ को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज (एकादश): शाई होप, (विकेटकीपर-कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफ़ोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती।

Next Post

फर्जी पासपोर्ट रैकेट में बौद्ध भिक्षु जबलपुर से गिरफ्तार

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर। बांग्लादेशी नागरिकों के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ने बौद्ध भिक्षु गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि उर्फ भंते को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ की जांच में खुलासा […]

You May Like